पारदर्शी व शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए गल्तियों की पुनरावृत्ति न हो: सीडीओ

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चुनाव कार्य में लगे सभी प्रभारी अधिकारियों से कहा कि विगत चुनाव में यदि किसी भी प्रकार की दिक्कतें आयी हांे तो प्रयास इस बात का होना चाहिए कि उसकी पुनरावृत्ति न हो ताकि चुनाव शान्ति पूर्ण व पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न हो सके। श्री वर्मा आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 

 श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों से कहा कि कन्ट्राॅलरूम में चुनाव सम्बन्धी सभी सूचनायें उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह नितान्त आवश्यक है कि जो भी आदेश जारी किये जाय उसकी एक प्रति कन्ट्राॅलरूम को अवश्य उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि चुनाव सामग्री पर्याप्त संख्या में हो उसमें किसी भी प्रकार की कमी न हो पाये इसपर पहले से ही विचार कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव हेतु प्रथम चरण के मतदेय स्थलों के निर्माण हेतु धनराशि भेज दी जाय ताकि समय से मतदेय स्थल बनाये जा सकें। सूचनायें अपडेट कराये जाने के सम्बन्ध में फीडिंग की जिम्मेदारी सहायक अभिंयता ग्राम्य विकास को सौंपी गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि कन्ट्राॅलरूम के प्रभारी उप कृषि निदेशक को प्रभारी अधिकारी पैकेटिंग तथा डीएफओ को कन्ट्राॅलरूम का प्रभारी अधिकारी बनाया जाय।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कानून व्यवस्था व वित्त एवं राजस्व अजय कुमार अवस्थी, सुरेन्द्र शर्मा व महेन्द्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके बाजपेयी, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र, सहायक निबन्धक, सहकारिता विनोद कुमार पटेल, जिला मनोंजनकर अधिकारी एसपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti