पालिकाकर्मी की जहरीली गैस के रिसाव से हुई मौत

उत्तेजित लोगों ने की जमकर पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी 

मथुरा। जहरीली गैस रिसाव से वृंदावन नगर पालिका मंे ठेकाकर्मी रहे इलैक्ट्रीशियन की मौत हो गयी। घटनास्थल पर चेयरमैन और नगर पालिकाकर्मियों के न पंहुचने से उत्तेजित लोगों ने इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस व पालिकाध्यक्ष ने समझा बुझाकर उनको शांत कराया तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर ढाई बजे वृंदावन पम्पिंग स्टेशन के कुंए में लगी मोटर ठीक करने गये इलैक्ट्रीशियन की जहरीली गैस रिसाव से मौत हो गयी। बताया गया कि नगर पालिका वृन्दावन में ठेकाकर्मी तीस वर्षीय अशोक कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी ज्ञान गुदड़ी आश्रम स्थानीय किशोरपुरा स्थित पंपिग स्टेशन पर कुए में लगी मोटर ठीक करने गया था। कई दिनों से मोटर खराब चल रही थी। पालिका प्रशासन की शिकायत पर अशोक कुमार आज कुंए में उतर गया। बताते हैं कि जैसे ही वह मोटर निकालने का प्रयास करने लगा तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गया जिससे उसके सिर से खून निकल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे निकालने का भारी प्रयास किया तो वह अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। जब स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन पंहुच गये। लोगों ने घटना का जिम्मेदार नगर पालिका को बताते हुये चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारबाजी की। मौके पर भारी भीड़ पंहुच गयी। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti