पालिकाध्यक्ष ने सफाई नायकों को दिये सफाई व्यवस्था सुदृढ करने के निर्देश

वृन्दावन। नगर को स्वच्छ बनाये जाने हेतु पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने अधिक मास एवं श्रावण भादौं मेला में सफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई नायकों की बैठक ली। जिसमें पालिकाध्यक्ष ने मेला में सफाई व्यवस्था को सृदढ एवं व्यवस्थित रखने हेतु पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार एवं स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत समेत समस्त सफाई नायकों को कडे निर्देश दिये, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अधिक मास मेला बृज वृन्दावन का एक प्रमुख मेला है जिसमें देश विदेश से लाखों पर्यटक, श्रद्धालु एवं परिक्रमार्थी वृन्दावन में रहकर श्रावण मेला का आनन्द करेंगे। वृन्दावन में पधारने वाले श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सुविधार्थ सभी सफाई नायकों को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छे स्तर से कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा नगर के प्रमुख मंदिर मार्गों पर प्रतिदिन विशेष सफाई कराकर सफेदी चूना डलवाया जायेगा। उन्होनें कहा कि सभी सफाई नायक जल्द ही अपने वार्डों में भी सफाई अभियान सघन स्तर पर चलाकर साफ सफाई करायें। पालिकाध्यक्ष ने कूडा लोडिंग के कर्मचारियों से कूडा समय से नगर के डलावघरों से उठवा कर टंचिंग ग्राउण्ड पर पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, स्वास्थ्य लिपिक राजेश रावत, सफाई नायक राजू, लक्ष्मण, अनील, जिम्मी, राजू द्वितीय, धर्मेश, धर्मेन्द्र, सीवर गैंग दुर्गा प्रसाद, मुकेश आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राम्पा विद्रोह के नायक थे अल्लूरी सीताराम राजू

  1. मथुरा रिफाइनरी ने मनाया द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  1. प्रभूदत्त ब्रहमचारी का गौ रक्षा संघर्ष भारतीयों को याद रहेगा- लक्ष्मण




Mediabharti