वृन्दावन श्री नृसिंग सेवा संस्थान सिद्ध परिवार द्वारा द्वारा नगर में पधारने वाले श्रद्धालुओं एवं बृजवासियांे की सुविधार्थ राधा निवास स्थित बस स्टैण्ड के पास शीतल पेयजल हेतु आरो प्याऊ मशीन लगवाई गई, जिसका कि लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि इस शीतल पेयजल की आरो मशीन के लगने से वृन्दावन नगर में बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं एवं नगर वासियों को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी साथ ही संस्था द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। इस जनहित के कार्य के लिये संस्था का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर तारा किशोर शर्मा ने कहा कि वृन्दावन धाम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं नगर के वासियों की सुविधार्थ इस आरो मशीन को लगवाया गया है, साथ ही भविष्य मंे वृन्दावन नगर के और भी कई स्थानों पर उनकी संस्था द्वारा इसी तरह की आरो मशीन व प्याऊ का निर्माण जनहित के लिये किया जायेगा, हमारी संस्था बृज वृन्दावन के विकास के लिये हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर कुंज बिहारी सिद्ध, नन्नू महाराज, श्याम बिहारी सिद्ध, सभासद जितेन्द्र वाष्र्णेय रोनू, विष्णु सिद्ध, शिवम मनोज, नकुल शर्मा, भरत शर्मा पण्डित, दिनेश ठेकेदार, आनन्द शर्मा, संजय, विनोद कुमार, आचार्य अजय गोस्वामी, चरनदास, माधव सिंह, आदित्य आदि उपस्थित रहे।





