
कांग्रेंसियों व सामाजिक संगठनों ने किये पूतला दहन, तो भाजपाई बता रहें साजिश
मथुरा। नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता के पति राजेश गुप्ता उर्फ डब्बू पर चैकीदार की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप का मामला अब विरोधियों के चैकीदार के पक्ष में आ जाने से राजनीति गर्मा गई हैं। जहाॅ कागे्रसियों ने बैंठक कर पालिकाध्यक्ष पति की गिरफ्तारी की माॅग की है वहीं इंटक नेता ताराचन्द्र गोस्वामी ने पालिकाध्यक्षा व उनके पति राजेश डब्बू का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया तथा आरोपी पालिका अध्यक्षा के पति की शीघ्र गिरफ्तारी की माॅग जा रहा हैं। वहीं पालिकाध्यक्षा के पति राजेश डब्बू ने इस पूरे प्रकरण को विपक्षियों की साजिश बताते हुए चैकीदार द्वारा अपनी पत्नी का दुष्प्रयोग कर झूठे आरोप लगाने की बात कहीं हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जाॅच में जुटी हुई हैं।
कांग्रेंसी नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठे में पालिकाध्यक्षा पति राजेश गुप्ता द्वारा चैकीदार गजेन्द्र की पत्नी हेमलता के साथ बुरी नियत डालनें एवं बलात्कार का प्रयास करने पर हुई रिपोर्ट के सन्दर्भ में एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी राजेश गुप्ता को शीघ्र गिरफ्तार करने की माॅग पर सहमति व्यक्त की गई। तथा पालिकाध्यक्षा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की बात कहीं हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से माॅग की है कि अगर चैकीदार की पत्नी द्वारा कराई गई रिपोर्ट की लीला पोती कर प्रकरण को दवाने का प्रयास किया गया तो काग्रेंसी सडक पर उतर का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आन्दोलन के लिए वाध्य होगे। बैठक में अजय शर्मा, सुघड़ सिंह, पहलवान, राम शर्मा, राधाबल्लभ शर्मा, मनीष सिरोही, डा. छत्तर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं इंटक नेता ताराचन्द्र गोस्वामी ने अपने समर्थकों के साथ शहर के होलीगेट चैराहा पर पालिकाध्यक्षा पति राजेश गुप्ता द्वारा चैकदार की पत्नी के साथ दुाराचार का प्रयास करने के प्रकरण पर अपना विरोध प्रकट करते हुए पालिकाध्यक्षा व उनके पति के विरूद्व नारेवाजी की तथा दोनो का प्रतीकात्मक पूतला दहन कर पुलिस प्रशासन से राजेश गुप्ता को शीघ्र गिरफ्तार करने की माॅग की गई। वहीं इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता के पति राजेश गुप्ता का कहना है कि उन्हें विरांेधियों द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैं। चैकीदार ने पालिकाध्यक्षा के बारे में फब्तियां कसी थी जिस पर उन्होंने चैकीदार को डाट फटकार लगाई और उसके विरूद्ध पुलिस में शिकायती पत्र दिया गया था। इसी से उसनें द्वेष भावना से उसनें अपनी पत्नी के साथ उनके राजनैतिक विरोधियों के साथ मिलकर उसके विरूद्व झूठी व षड़यंत्र रचकर मनगढ़त कहानी तैयार कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। श्री गुप्ता का कहना है कि वह एक स्वच्छ छवि के ईमानदार राजनैतिक व्यक्ति है और वह इस तरह के षडयंत्रों से डरनें वालें नहीं है। पुलिस अपने स्तर से शिकायती पत्र की सच्चाई व ईमानदारी से जाॅच करें तो चैकीदार व उसकी पत्नी की सच्चाई स्वयं पुलिस के सामने आ जायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS