पालिकाध्यक्षा ने किया इन्द्र धनुष मिशन का शुभारंभ

-आज से 14फरवरी2016 तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम 

मथुरा। आज बुधवार इन्द्र धनुष मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, मथुरा स्थित टीकाकरण केन्द्र पर किया गया जिसमें उन्होंने कार्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी दी एवं क्षेत्र से सम्मानित सभासद बन्धुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया तथा कार्यक्रम की सफलता एवं अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं एवं दो साल के बच्चों को टीकारण कराने का भी आग्रह किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के द्वारा मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम सात जानलेवा बीमारियों से, सात टीकों के माध्यम से, सात दिन तक एवं आगामी चार माह तक विशेष मिशन के रूप में शून्य से दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का पूर्ण प्रतिरक्षण किया जाना है। यह कार्यक्रम तीन नवम्बर से 9 नवम्बर तथा 7 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, इसी प्रकार 7 जनवरी से 14 जनवरी तक तथा 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे अपने घर के प्रत्येक बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को लेकर बूथ पर पहुॅचें एवं सम्पूर्ण टीकाकरण करायें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सज्जन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. देवेन्द्र अग्रवाल, डा. सचिन गुप्ता, डा. प्रवीन कुमार भारती सहित जिला महिला चिकित्सालय मथुरा के कर्मचारी आदि थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti