मथुरा। नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किए गये वेतन का परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित होने पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ ने हर्ष व्यक्त किया हैं। संघ के मंडल अध्यक्ष सुरेश चन्द्र चैहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा संविदा सफाई कर्मचारियों को लेकर 13380 रूपयें वेतन दिये जाने की घोषणा की गई थी और इसें लेकर उ0प्र0 सफाई मजदूर संघ ने पिछलें दिनों नगर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता से मुलाकात कर संविदा सफाई कर्मियों को प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप वेतन दिलायें जाने की माॅग की थी। पालिकाध्यक्षा ने उनकी माॅगों पर विचार करते हुए भरोसा दिलाया था। इसी के अनुरूप गत दिन पालिका परिषद की बोर्ड बैठक प्रस्ताव लाकर पालिका द्वारा संविदा कर्मियों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 13380 रूपयें वेतन दिये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कराया गया हैं। संघ उक्त घोषणा को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा व सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया है।हर्ष व्यक्त करने वालों में गंगा स्वरूप कश्यप, विजय कुमार ब्रम्ह, डा0 एसपी सिंह, हीरा चक्रवर्ती, वरूण बाल्मीकि, राजकुमार चैधरी, बन्टी चोटेला, रिकी वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, अजय चैधरी, ताराचन्द्र, नन्द किशोर, हजारी आनन्द, सुनील साथनी वालें, सुनील भगत, राजू मास्टर, श्रीमती कमलेश, मीरा, रानी, कमलेश, विरमा, उर्मिला, मीनू सहजना, राकेश पहलवान, कन्हैया, वाॅवी बंगाली, बुलवुल मनीष आदि थे।





