मथुरा। सुधीर कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मलित होने वाले निर्वाचकोंए प्रारूप 8 से निर्वाचक नामावली की प्रविष्टि को शुद्ध कराने एवं जिनके मतदाता पहचान पत्र खो गये अथवा नष्ट हो गये है के मतदाता फोटो पहचान पी0वी0सी0 कार्ड पर ही निर्गत किये जाने है। यदि अब बिना पी0वी0सी0 कार्ड पर मतदाता फोटो पहचान पत्र निर्गत किये जाते है तो वह पूर्ण रूप से अमान्य होगें। अतः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता फोटो पहचान पत्र पी0वी0सी0 कार्ड पर ही जारी होगे।





