पीस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी उदयन शर्मा ने भरा अपना नामांकन

चन्दन सिंह, जयन्त, व अनुज का नामांकन आज

मथुरा। लोकसभा चुनाव 2014 के की नामाकंन प्रक्रिया के तहत आज कलेक्टैªट पर पीस पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी उदयन शर्मा ने अपना नामंकन दाखिल किया गया। लेकिन इस दौरान कलैक्ट्रेट पर ज्यादा भीड़भाड़ न होने की वजह से नामांकन का ये दिन भी प्रशासन के लिये आसानी से गुजर गया। वही आज 2 अप्रैल को तीन राजनैतिक पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करने के ऐलान के साथ ही जिला प्रशासन कलेक्टेªट पर आने वाली भीड़ के मद्देनजर पुरी तैयारी कर रहा हैं और प्रशासन प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को थामने की पूरी तैयारी में जुटा हुआ हैै। 

नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज कलैक्ट्रेट पर दोपहर में पहुंचे पीस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पं0 उदयन शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके काफिले के साथ कोई ज्यादा भीड़ भाड़ ने देखकर शासन प्रशासन के अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली। इससे पहले उदयन शर्मा बसपा समर्थित लोकसभा प्रत्याशी थे और ऐन वक्त पर पार्टी ने उनकी टिकिट काटकर योगेश कुमार द्विवेदी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। यदि उदयन शर्मा बसपा के समर्थन के साथ नामांकन करते तो उनके साथ भीड़ का एक वैभवशाली कारवां जुटने के आसार थे वहीं बसपा से बागी होने के कारण भी उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकेां के आने की उम्मीद थी। लेकिन सब कुछ शान्ति पूर्ण ढं़ग से सम्पन्न हो गया। वहीं आज रालोद के उम्मीदवार जयन्ती चैधरी भीड़ जुटाने के लिए ऐड़ी से छोटी लगाकर अपनी ताकत का एहसास कराने में जुटें है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कई टोलियों में वांट कर अलग अलग विधान सभा वार जिम्मेदारी वाटी गई हैं। वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह भी आज 2 अप्रेंल को अपना नांमांकन करेगे, उसके लिए पार्टी पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारियों में जुटें हुए हैं। इसी के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनुज गर्ग भी 2 अप्रेंल को अपना नामांकन करेगे। जिसें लेकर जिला प्रशासन राजनैतिक पार्टी के साथ आने वाली भीड़ के मद्दे नजर सुरक्षा के पुख्ता इन्ताजाम किये जा रहें हैं। इसके लिए कई थानों की फोर्स को लगाया जा रहा हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti