पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार को मारी गोली

 दो बाईक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गॉव मुखराई तिराह के निकट धौरी बगीची के

निकट 2 बाईकों पर सवार 4 बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते बाईक सवार नरेश

उर्फ र्केचू पहलवान के सीने में दड़ा दड़ गोलियॉ बरसाईं, जिससे नरेश मौके

पर ही गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना राधाकुण्ड

चैकी को मिलते ही चैकी इंचार्ज पंकज कुमार यादव मय फोर्स के साथ घटना

स्थल पर पहुॅच गये। पुलिस द्वारा घायल युवक को मथुरा के निजी अस्पताल में

भर्ती कराया है।

घटनाक्रम के अनुसार नरेश उर्फ र्केचू पहलवान निवासी चैमुंहॉ अपने एक

मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर चैमुंहॉ से राधाकुण्ड की तरफ आ रहा था,

तभी पीछे से लगे बदमाशों ने नरेश पुत्र विज्जो को निशाना बनाकर गोलियां

बरसाना शुरू कर दिया, जिस घटना में नरेश की छाती में चार गोली दागी हैं।

इस घटना से राधाकुण्ड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी अनुसार

दोनों पक्ष चैमुहां के निवासी है दोनों में कई महीनों आपसी विवाद के चलते

बच्चू पुत्र विरजो ने नरेश पुत्र विज्जो के सीने पर गोली मारी है। जिससे

युवक की गम्भीर हालत है। राधाकुण्ड रोड स्थित मुखराई तिराहे के निकट धौरी

बगीची के पास हुई घटना से राधाकुण्ड से छटीकरा  को जाने वाला सड़क मार्ग

कुछ घण्टों सुनसान रहा। गोलीबारी के चलते लोगों में दहशत का माहोल बना

हुआ है। राधाकुण्ड और गोवर्धन क्षेत्र की पुलिस घटना की बारीकी तरीके से

छानवीन करने में लगी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti