दो बाइकों पर सवार होकर आये थे हत्यारे, घर देखने के बहाने घर में घुसे थे बदमाश
मथुरा। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कालौनी में नामजदों ने पुरानी रजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। घर में गोली की आवाज सुनतें ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ें लेकिन तब तक हमलावर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति ने पाॅच नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी विजय सिंह निवासी लक्ष्मी नगर कालौनी कृष्णा नगर शहर कोतवाली मथुरा काफी समय से अपना मकान को बेच रही हैं। इसी के चलते दो बाइकों पर चार युवक आये और लक्ष्मी देवी का दरवाजा खटखटाया और मकान देखनें की बाबत पुछा जिस पर लक्ष्मी ने उसें घर में अन्दर बुला लिया और अपने लड़के से पानी लाने को कहा, और लक्ष्मी मकान दिखाने लगी। इसी दौरान चारों युवकों ने लक्ष्मी देवी को घर में ही कनपटी पर तंमचा लगाकर गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर जब तक उसका पुत्र वहाॅ पहुंचा तब तक हमलावरों ने एक और गोली लक्ष्मी के सिर में मार दी। क्षेत्र में दिन दहाड़ें गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर पडे़ं लोगों को आता देख हमलावर हवा में तंमचा लहराते हुए भाग गये। हमलावरों के जाते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजुम लग गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव, कोतवाली प्रभारी कुवर सिंह, चैकी कृष्णा नगर प्रभारी केपी सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में लोगों से जानकारी की तथा मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस पुछताछ में विजय सिंह ने बताया कि 06 दिसम्बर 2013 में उनके वड़ें पुत्र अभिषेक ने रामगोपाल पुत्र प्रेमसिंह की बड़ी पुत्री याचना तौमर उर्फ रिंकी से लव मैरिज की थी। हाईकौर्ट ने भी उनकी शादी को बैध मानतें हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान कराये जाने के आदेश दिए थे। रिंकी तभी से अपनी ससुराल में रह रही थी। इसी को लेकेर रामगोपाल व उसके परिजन रंजिश मानते चले आ रहेें थे और उसी रंजिश के चलते नामजदों ने लक्ष्मी की हत्या को अन्जाम दिया हैं। पुलिस ने विजय सिंह की तहरीर पर लोकेश, विकास, चन्दू, व इनके पिता अर्जुन पुत्र प्रेंमसिंह के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस ने हमलारों के घरों पर भी दविश दी लेकिन हमलावरों घरों से फरार है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में वाहन चैकिग शुरू करा दी हैं। लेकिन समाचार लिखें जाने तक कोई भी हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस की तलाश जारी हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS