मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्व प्रकोष्ठ ने कुख्यात भू माफियाओं द्वारा प्रशासन की सांठ-गांठ से पुराने बस अड्डे को हड़पें जाने की साजिश बताया हैं। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर व सहसंयोजक गोविन्द बंसल ने कहा है कि कुख्यात माफियाओं द्वारा उप्र परिवहन निगम के अधिकारियों से मिलीभगत करके पुराने बस अड्डे को नीलामी करने के बहाने हड़पनें की साजिश की जा रही हैं। यह प्रशासन की भूमि माफियाओं के साथ साठ-गाठ को उजागर करता है। विभाग द्वारा अभी पुराने बस अड्डे की कोई बैक्लपिक घोषणा न होने से पहलें ही पुराने बस अड्डे को नीलाम किये जाने की योजना बनाई जा रही है जबकि पुराने बस अड्डे से श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, सौरोजी जैसे धार्मिक स्थलों को वाहन उपलब्ध होता है साथ हाथरस अलीगढ, मेरठ मुजफ्फर नगर से लेकर नेपाल की सीमा तक जाने वालें यात्रियों को यात्रा करने में लाभ प्राप्त होता हैं। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बस अड्डे को नीलाम किये जाने के विरोधाा में आन्दोलन करने की चेतावनी दी हैं।





