पुरूषोत्तम मास में ब्रज में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

गिरिराज धाम के दानघाटी मन्दिर में के सामने परिक्रमा को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मथुरा। पुरुषोत्तम मास का पुण्य प्राप्त करने को लेकर ब्रज में देश विदेश से आ रहे है हजारों श्रद्धालु वृंदावन गोवर्धन में भीड़ की छटा से बाजारों में भारी रौनक देखने को मिल रही है। वृंदावन में प्रमुख मंदिरों एवं परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा है। बिहारी जी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, रंगजी मंदिर पर भीड़ का भारी सैलाब देखा जा रहा है। यही हाल गोवर्धन का है। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गिरि परिक्रमा लगा रही है। दानघाटी मंदिर, मुकुट, मुखार बिन्द, मानसी गंगा तथा राधाकृष्ण कुण्ड पर श्रद्धालु पूजा सेवा स्नान करते देखे जा रहे है। हजारों लोग पैदल परिक्रमा रात दिन लगा रहे है। वहीं सैकड़ों लोग दंडवती परिक्रमा लगा रहे है। वहीं भारी भरकम लोग तथा बुजुर्ग एवं जो पैदल नहीं चल पाते हैं। वह भी ई रिक्शा, थ्री व्हीलर, रिक्शा आदि से गिरि परिक्रमा कर रहे है। भारी भीड़ जुटने से कस्बे का बाजार सकरा होता जा रहा है। वहीं परिक्रमा मार्ग में जगह जगह धर्मालु लोग खाने पीने की वस्तुएं सभी निःशुल्क वितरण कर पुण्य कमा रहे है। मिठाई, नमकीन, पूड़ी, कचैड़ी, शिकंजी का खूब वितरण हो रहा है। गिरिराज धाम में भीड़ का सैलाब दिनों दिन बढ़ रहा है। जबकि मथुरा नगरी में सिर्फ द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन तथा श्रीकृष्ण जन्म स्थान के दर्शन को लेकर श्रद्धालु यहां आ रहे है। द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीमद् भागवत में लोग बढ़ चढ़कर पहुंच रहे है। वहीं ब्रज के धर्मालु लोग पुरूषोत्तम मास का पुण्य प्राप्त करने को लेकर रोजाना प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन पूजा, दान पुण्य कर धन्य हो रहे है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti