
मथुरा। अधिवक्ताओं पर लगातार हो रही पुलिस की मार से आक्रोशित वकीलों ने आज एसएसपी निवास से पुलिस लाइन के मध्य विरोध प्रदर्शन निकाल कर अपने गुस्से का इजहार किया। आए दिन अधिवक्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। अभी हाइवे थाने में पुलिस द्वारा नाजायज रूप से रविन्द्र नामक वकील के साथ मारपीट और उसे झूठे मुकद्में में बंद करने के मामले में वकील काफी नाराज थे। हालांकि इस अधिवक्ता की आज वकीलों ने जमानत भी करा दी लेकिन उनका कहना था कि राया में सुरेन्द्र गौतम पर 307 का झूठा मुकद्मा लगाया गया वहीं वृंदावन में नंद गोस्वामी को 376, 511 मुकद्में नामजद किया गया। वकीलों की नाराजगी थी कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। एक रोज पूर्व वकीलों ने अपनी नाराजगी पुलिस को बताई और आज कलक्टेªट और एसएसपी आॅफिस और एसएसपी निवास पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर वकीलों पर हो रहे अत्याचार की जमकर निंदा की। प्रदर्शन के दौरान एसपी क्राइम अशोक राय ने वकीलों को आश्वासन दिया कि 48 घंटों में वे अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए फर्जी मुकद्मों को हटा देंगे। इस आश्वासन के बाद वकील शांत हुए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर तथा सचिव राघवेन्द्र सिंह ने एसपी क्राइम को साफ कहा कि 48 घंटे आपके, यदि इसके बाद भी मुकद्में नहीं हटे तो 07 सितम्बर को अधिवक्ता जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और पुलिस प्रशासन पर संभाला नहीं जाएगा। अधिवक्ताओं की इससे पहले जनरल हाउस की मीटिंग भी हुई जिसमें उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय किया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेन्द्र चैधरी एड, अमित ठाकुर, शिवचरन सिंह, मनोज गौतम, प्रेम सिंह, राजकुमार, राममूर्ति, एलके गौतम सहित काफी संख्या में अधिकांश अधिवक्ता मौजूद थे।





