पुलिस कर रही वाहन चैकिंग के नाम पर वसूली

लोगों में आक्रोश, कप्तान से मिल बताएंगे समस्या 

मथुरा । जैंत पुलिस द्वारा प्रति दिन वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। रात नौ बजे से प्रातः चार बजे तक वसूली का सिलसिला चलता रहता है। स्थानीय लोग एसएसपी से मिल कर समस्या से अवगत कराएंगे। 

जैंत पुलिस द्वारा छटीकरा चैराहा, राधाकुंड मार्ग, हाईवे जैंत माइनर, चैमुंहा में स्टेट बैंक के सामने वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है। अकबरपुर निवासी अधिवक्ता सुरेश सिसौदिया एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संस्था के जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा है कि छटीकरा-वृंदावन रोड तिराहे पर पुलिस खुलेआम बड़े वाहनों को नोइंट्री में इंट्री करा कर तथा चेकिंग के नाम पर वसूली कर रही है। ऑटो चालकों से कथित ठेकेदार छटीकरा चैराहे पर पुलिस एंट्री के नाम पर मासिक एवं रोजाना उगाही करता है।  पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन भी जारी है। रात में छटीकरा-राल रोड पर चेकिंग के नाम पर उगाही

 हो रही है। हाईवे जैंत माइनर पर पूरी रात बैखौफ वाहनों से वसूली करती रहती है। यहां होकर रात के समय लोडिंग टेंपो, मैटाडोर, भूसे से भरे ट्रक, ट्रैक्टर आदि बिना पुजापे के निकालना संभव नहीं है। हाईवे पर स्टॉपर लगा कर रात नौ बजे प्रातरू चार बजे तक यहां वसूली चलती रहती है। इस दौरान अवैध राशन की कालाबाजारी करने वाली गाडियां भी पास होती है। यहां चार बजे पुलिस की उगाही बंद होती है, अक्सर सेल टैक्स की गाड़ी आ जाती है। पुलिस और सेल टैक्स की चेकिंग के चलते हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने एसएसपी से अवैध वसूली में लगे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस चैकी जैंत के प्रभारी राकेश कुमार यादव ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि आरोप सही नहीं है। उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच करेंगे यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti