पुलिस को दबाने के आरोप में सत्तादल के 5 नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट

इनोवा गाड़ी सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार

मथुरा। सत्तारुढ़ पार्टी के एक फ्रंटल संगठन के जिला अध्यक्ष और और उनके साथियों ने थाना प्रांगण में जमकर दवंगई की। ये मामला मथुरा के थाना छाता का है। सूत्रों के अनुसार सत्तादल के नेताओं ने पूर्व में पकड़े गए अपराधियो को छोड़ने के लिये पुलिस पर दबाब बनाया था। इसके लिये उन्होंने हैड मुंशी से भी जमकर अभद्रता की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि सत्तारूढ़ पार्टी के फ्रंटल संगठन का जिलाध्यक्ष और एक अन्य मौके से फरार हो गये। पुलिस ने उनकी इनोवा गाड़ी को सीज कर दिया। वहीं पुलिस पर उच्च स्तरीय दवाव बनाया जा रहा है। घटना की सूचना पर आला अधिकारी थाना छाता पहुँच गये। उन्होंने स्वयं घटना की जानकारी ली और कहा नही बख्शे जाऐंगे नामजद, होगी कड़ी कार्यवाही।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti