पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन पर डीएम एसएसपी ने किये विजेता पुरूष्कृत

विजेताओं को पुरूष्कृत करते डीएम राजेश कुमार एसएसपी राकेश सिंह एवं अन्य

मथुरा। रिजर्व पुलिस लाईन मथुरा में आज पुलिस खेल प्रतियागिता के अयोजन के समापन पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी विजेताओं को पुरूष्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये। आगरा जोन आगरा के अनतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जोन के सभी जनपदों की पुुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिताओं मंे कई पदक मथुुरा की पुलिस टीम ने भी प्राप्त किये। 

मिली जानकारी के अनुसार आगरा जोन आगरा के अन्र्तगत जनपद मथुरा, आगरा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस की पुलिस टीमों के बीच आयोजित हुई इस खेल प्रतियोगिता में बाॅक्सिंग व भारोत्तोलन खेलों का आयोजन किया गया। बाॅक्सिंग व भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता वर्ष 2015 के आज हुए समापन के अवसर पर जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डा0 राकेश सिंह द्वारा प्रतियोगिताओं में अपने अपने वर्गों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुस्कार एवं प्रशस्ति प्रत्र एवं शील्ड प्रदान की गयी। जनपद मथुरा कि बाॅक्सिंग की टीम पुरूष एवं बाॅक्सिंग महिला टीम ने दोनों वर्गो में शील्ड जीतकर जनपद मथुरा को गौरान्वित किया। साथ ही इसी क्रम में भारोत्तोलन पुरूष वर्ग में भी जनपद मथुरा की टीम ने शील्ड जीतकर जनपद को गौरान्वित किया है। महिला वर्ग में फिरोजाबाद की टीम शील्ड विजेता रही। जनपद मथुरा के भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम में संकिल कुमार, 62 किलोग्राम में विजय कुमार, 94 किलाग्राम में सतीश कुमार व बाॅक्सिंग में मदन मोहन, विजय कुमार, गोतम कुमार, दुष्यन्त भाटी, लोकेश कुमार, आशा सिंह, हेमवती शशी प्रभा, रेखा राठौर, सीमा राघव, प्रथम रही। प्रतियोगिताओं के समापन पर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित भी किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti