पुलिस दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते पुलिस अधिकारी
मथुरा। आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रदेशभर में मनाए जा रहे पुलिसदिवस के अवसर पर जनपद में भी पुलिस दिवस मनाया गया। जहां पुलिस के आलाधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को नमन कर उन्हें अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए।





