मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 स्थित थाना छाता कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के मामले में एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस बार सरकारी रोडवेज की बस से शराब की तस्करी होते हुए पकड़ी है। पकड़े जाने के बाद चालक परिचालक मौके से भाग निकले लेकिन पुलिस शराब के साथ बस कोे जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना छाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली की ओर से आती मथुरा डिपो की सराकरी रोडवेज बस संख्या यूपी 85 एए 9518 को छाता में रूकवा लिया। जिसमें अवैध शराब की एक बड़ी खेप होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने बस की चैकिंग के दौरान उसमे से बड़ी संख्या में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराव बरामद की है। थानाध्यक्ष यशकांत सिंह ने इस बस से चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में हरियाणा ब्राण्ड की अवैध शराव बरामद कर बस से सारी पूरी शराब को बरामद कर लिया है। वहीं मामले की नजाकत समझ रोडवेज बस के चालक परिचालक मौके से फरार हो जाने में सफल हो गये। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही आरम्भ कर दी है। बताया गया है उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों में प्रयुक्त करने के लिये शराव तस्करो ने ये नया तरीका ईजाद किया है। लेकिन पुलिस की सजगता ने तस्करो के मंसूबो पर पानी फेर दिया।





