मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में तेल माफियाओं पर लगाम कसते हुए सीओ रिफाइनरी कंुवर अनुपम सिंह ने अभियान छेड़ा है जिसमें तेल माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देष दिये गये हैं।
थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित तेल डिपों से होने वाली तेल चोरियों पर अंकुश लगाने व तेल माफियाओं को पकड़ने के लिए सीओ रिफाइनरी के निर्देशन में आज रिफाइनरी पुलिस ने बबूरी गांव से चन्द्र पाल पुत्र सुजान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस चन्द्र पाल से गहन पूछताछ कर रही है।





