पुलिस ने धरे चार शातिर बदमाश

पुलिस ने धरे चार शातिर बदमाशमथुरा : एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम प्रभारी हर्ष वर्धन को सूचना मिली कि राधापुरम के आवासीय गेट नम्बर दो के पास निर्माणाधीन फ्लैट के पीछे कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के चक्कर में है। इसकी सूचना उन्होंने गोविंदनगर प्रभारी इंन्द्रेश भदौरिया को दी। दोनों टीमें मुखबिर द्वारा बताये जगह पहुंचे तो बात सही साबित हुई। पुलिस को देखते ही वहां बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जबावी फायरिंग की और घेराबंदी कर चार युवकों को पकड लिया। पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम संजय जाट उर्फ संजू पुत्र भूरी सिंह निवासी मदैम राया, सुनील सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गुलाब नगर गुजारात, राकेश जाट उर्फ ओके पुत्र संतोष चौधरी निवासी नगलाघनी सादाबाद व सचिन पुत्र विशन सिंह पुत्र खटीक निवासी गुलाब कुंड थाना मथुरागेट भरतपुर बताया। तलाशी में इनके पास से चार तमंचे व पन्द्रह कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह शातिर अपराधी हैं, इन लोगों ने १२ अगस्त २०१६ को गुजरात जामनगर के एक व्यापारी से गोली मारकर छह लाख रूपये की लूट की थी। यह गैंग मथुरा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। इनके द्वारा रैकी की जा रही थी लेकिन घटना करने से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti