मथुरा । शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दो थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
निवर्तमान एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान शनिवार को जैंत चैकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने ग्राम चैमुंहा के पास चैकिंग के दौरान नेशनल हाईवे पर हरियाणा से आगरा की ओर जा रहे कैंटर नंबर एचआर64ए7120 को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कैंटर भगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया। तलाशी लिए जाने पर कैंटर के अंदर गुप्त चेंम्बर में हरियाणा से 190 पेटी करीब 1684 लीटर हरियाणा निर्मित अवैध अग्रेजी शराब रॉयल स्टेज ऑफिसर चॉइस बरामद की। इसकी कीमत करीब 11 लाख रूपये बताई गई। पकडे गये युवक ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र बंशीलाल निवासी ग्राम सहवाजपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव बताया। वहीं दूसरी ओर कोसीकलां थाना क्षेत्र की कोटवन चैकी प्रभारी हरविन्द्र मिश्रा ने चैकिंग के दौरान एक टाटा सफारी को पकडा, जिसमें 38 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। गाडी में बैठे युवक व चालक अपनी सफारी गाडी को छोडकर फरार होने में सफल रहे। पकडी गयी शराब की कीमत लगभग एक लाख रूपये बताई गई।





