पुलिस ने पकडे दो गाय तस्कर

-215 गायों की खाल की बरामद 

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से गाय की खाल ले जा रहे बुलेरो मैक्स गाड़ी सहित दो लोगों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात्रि कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह पुलिस बल के साथ चैकिंग पर थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बुलेरो मैक्स गाड़ी में गाय की खालों को लेकर दो लोग जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गयी और उन्होंने धौलीप्याऊ रेलवे फाटक के पास बुलेरो गाड़ी को रोक लिया। इसमें सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों में राशिद पुत्र रशीद निवासी सुभाष बाजार दरेसी रोड और इमलाक पुत्र बदरूद्दीन निवासी दरेसी रोड हैं। पकड़े गये लोगों ने बताया कि वह इन खालों को लेकर गोदाम में रखने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 215 गायों की खालें गाड़ी मंे लदी हुयी थीं। पकड़ने वाली पुलिस टीम में भरतपुर गेट चैकी प्रभारी एमएस चाहर, सिपाही सचिन, रियाज शामिल थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti