45 पेटी शराब छोड़कर भागे तस्कर
मथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने बीतीरात गोवर्धन चैराहे के निकट से तीन गांजा तस्करों को मय 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 45 पेटी शराब भी पकड़ी है तथा इस दौरान तस्कर पुलिस को देखकर वहां से भाग गये।
आज पुलिस लाइन सभागार में इसकी जानकारी देते हुये एसपी देहात ने पत्रकारों को बताया कि गोवर्धन चैराहे के पास 50 सुबोध यादव मय सरकारी जीप चैकिंग रहे थे तभी गोवर्धन की तरफ से महिन्द्रा जीप संख्या यूपी 85 एजी 0416 दिखी जिसे रोका तो गाड़ी में तीन व्यक्ति रामू पुत्र विरजू अग्रवाल निवासी चैमुंहा थाना वृन्दावन व नितिन पुत्र संतोष निवासी लोहवन बगीची लक्ष्मीनगर थाना जमुना पार सोनू अग्रवाल पुत्र लालाराम निवासी लोहवन बगीची जमुनापार के कब्जे से तीन बोरा गांजा वजन 40 किलो बरामद हुआ। हाइवे पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों पर अपराध पंजीकृत कर जेल भेजा है। इस पुलिस कार्यवाही में एसआई इन्द्रजीत सिंह, एसआई गंगाप्रसाद, कांस्टेबल शिवकुमार, कांस्टेबल बलराम, कांस्टेबल राकेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।
वहीं पुलिस के अनुसार बीती रात थानाध्यक्ष हाइवे सुबोध यादव को चैकिंग के दौरान भरतपुर की ओर से एक स्कार्पियों गाड़ी रंग काला आती हुई दिखी जैसे रोका गया तो नहीं रूकी पुलिस ने पीछा कर एटीवी कर के निकट गाड़ी को रोक लिया वहीं गाड़ी में सवार लोग भाग निकले जब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो गाड़ी में 45 पेटी शराब गोआ मार्का अरूणाचल प्रदेश बरामद हुई। पुलिस भगे हुए लोगों का पता करने में जुट गयी हैं।





