एक माह पूर्व बछगांव से थी किशोरी गायब
गांव के ही युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
सौंख समाचार। थाना मगोर्रा क्षेत्रान्तर्गत करीब एक माह पूर्व गांव बछगांव से एक किशोरी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने किशोरी को राजस्थान से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी पकड लिया गया है।
एक माह पूर्व 14 अपै्रल को सौंख के गांव बछगांव का युवक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के चाचा नकुल ने 22 अप्रैल को गांव के आरोपी युवक ओम नारायण के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को देर शाम सर्विलांस के जरिए युवक और किशोरी की लोकेशन ट्रैस करके किशोरी को आरोपी युवक के साथ भिवाडी अलवर राजस्थान से पकड लिया। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव व कांस्टेबल जायद हुसैन व अवधेश साथ थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को न्यायालय में पेश किया। जहां युवती के बयान दर्ज कराने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।





