मथुरा। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को हत्या के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया है। यह कई मामलों में लिप्त बताया जाता है। पूरे क्षेत्र में इसका आतंक है। जानकारी के मुताबिक सीएफसी चैराहा निवासी गोलू पुत्र मुरादी को मुखबिर की सूचना पर मथुरा गेट चैकी प्रभारी सुरेश चन्द्र यादव ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इसकी लंबी अपराधिक पृष्ठभूमि है और यह कई मामलों में वांछित चल रहा था। इस अपराधी को छुड़ाने के लिए कई सफेद पोश नेताओं ने वृन्दावन पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी। तमाम सिफारिशेें इस शातिर अपराधी को छुड़ाने के लिए बड़े-बड़े नेता कर रहे हैं।





