मथुरा। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र की पुलिस चैकी बिरला मंदिर पर तैनात एक उपनिरीक्षक पर किशोरी के अपहृर्ताओं को संरक्षण देने व बरामदगी न करने का आरेाप लगाते हुए क्षत्रिय महासभा ने निश्चित कालीन धरने की चेतावनी देते हुए आज अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन से मुलाकात कर, दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर ले जाई गई युवती की बरामदगी की मांग की।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासभा के मोहन सिंह राजपूत एवं जिलाध्यक्ष ठा. सतेन्द्र सिंह द्वारा एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि बिरला मंदिर पुलिस चैकी थाना गोविन्द नगर के मौहल्ला किशोरीनगर निवासी एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक साबिर पुत्र मुन्ना व उसकी बहिन शबनम मां शमीना निवासी लक्ष्मीनगर बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। जिसका मुकद्मा 25 अक्टूबर को अपराध सं. 582/2015 धारा 366 थाना गोविन्द नगर में दर्ज है। लेकिन इलाका पुलिस युवती की बरामदगी में लापरवाही कर रही है। क्षत्रिय महासभा के मोहन सिंह राजपूत ने एडीएम प्रशासन से गुहार लगाई है कि यदि 30 अक्टूबर तक युवती की बरामदगी नहीं हुई, बिरला मंदिर पुलिस चैकी पर अनिश्चित कालीन अनशन व आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।





