पुलिस पिटाई से युवक की मौत

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा चोरी में पूछताछ को उठाए गए एक युवक को दो दिन लाॅकअप में रख उसके साथ थर्ड डिग्री प्रयोग के बाद हालत बिगड़ने पर आज परिजनों को सौंप दिया। जिसके कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में आक्रोश है। पुलिस घटना से इंकार कर रही है ।जबकि परिजन पुलिस की पिटाई से युवक की मौत की बात कह रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरापायसा अड़ीग निवासी नेमी के यहां छह दिन पूर्व घर से चोरी हुई थी, जिसके लिए शक के आधार पर थाना गोवर्धन की अडींग चैकी पुलिस ने 22 वर्षीय महेन्द्र पुत्र भगवान सिंह उर्फ बुद्दा को पूछताछ के लिए 22 अगस्त को हिरासत में लिया था तथा आज बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे चैकी अड़ींग पुलिस प्रभारी राजेश कुमार महेन्द्र को लेकर उसके घर पहुंचे और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार महेन्द्र की हालत उस समय बहुत खराब थी और वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। पुलिस वाले उसे छोड़कर चले गए और एक घंटे के अंदर ही महेन्द्र की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर गंभीर रूप से यातना देने और स्थिति बिगडने पर जीप से घर लाकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए आरोपी चैकी इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण एसएसपी से मिलने मथुरा आने की व्यवस्था में जुटे थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti