पुलिस मुठभेंड़ में तीन गिरफ्तार

मथुरा। थाना छाता पुलिस ने चैकिग के दौरान बदमाशों से हुई भुठभेंड के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से दो वाइक व सोने व चाॅदी के आभूषण तथा नगदी के अलावा अवैध असलाह बरामद किये हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना छाता में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह रात्रि क्षेत्र के बरसाना रोड रेलवें क्रासिंग के पास वाहन चैकिग कर रहें थे तभी दो बाइकों पर तीन युवक आते दिखाई दिये जिन्हें पुलिस ने रूकनें का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायर ठोक दिया। पुलिस ने जवावी कार्यवाही करते हुए बाइक सवार तीनों बदमाशों को दवोच लिया। पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई पुलिस पुछताछ में पकड़ं गये युवकों ने अपने नाम कृष्णा पुत्र भगत सिंह निवासी पेगाॅव शेरगढ़, कल्लू पुत्र शिवचरन निवासी फालेन मथुरा, बिल्ला उर्फ रविन्दर पुत्र शिवराम निवासी पैगाम थाना छाता बताया। पुलिस ने इनके कब्जें से दो बाइक, दो तंमचें, 6 जिन्दा कारतूस, 4 सोने की अगूंठी, एक कगन सोने का, एक जोड़ी वाली सोने की तथरा 10 हजार 5 सौं रूपयें की नगदी बरामद की हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti