पुलिस लाइन से रवाना होने से पूर्व आधुनिक उपकरणों से लैस चेतक मोबाइल दस्ते

मथुरा। ताबड़ तोड़ लूट चोरी और स्नैचिंग की वारदातों से थर्राये गोवर्धन एवं वृन्दावन धाम के साथ साथ जनपद भर में अपराधों पर रोकथाम लगाने की दिशा में मथुरा पुलिस ने एक नया प्रयोग किया है। पुलिस ने जनपद भर के पांच थाना क्षेत्रों में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 20 विशेष चेतक दस्तों की नयी तैनाती की है। अब देखना ये है कि अपराधों की रोकथाम में ये चेतक मोबाइल दस्ते किस कदर सफल हो पाते है।

विदित हो कि जनपद के थाना क्षेत्र गोवर्धन और वृन्दावन के साथ साथ पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित पांच थाना क्षेत्रों में लूट चोरी और स्नैचिंग जैसे अपराधों का ग्राफ एक दम से बढ़ गया था। वहीं जनपद पुलिस को इस बार अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हो कर चेतक मोबाइल दस्ते के लिये 20 बाइकें आवंटित हुई है। इनके बारे मंे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के मोबाइल चेतक दस्तों की बाइकें अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। इनमें विशेष क्षमता वाले हूटर, विशेष लाइटें एवं पीए सिस्टम लगाया गया है। इन 20 बाइकेां में से सर्वाधिक 5 सिर्फ थाना क्षेत्र गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में एवं 4 वृन्दावन थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगी। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में भी 4 बाइकें तैनात की गयी है। इसी प्रकार थाना क्षेत्र गोविन्द नगर में 2, सदर बाजार में 2 एवं हाईवे पर 3 बाइकें तैनात की गयी है। इन चेतक बाइकों पर तैनात कर्मियों को उच्च दृश्यता जैकेट, पिस्टल एवं फ्लोरोसेन्ट हैटमेट भी प्रदान किया गया है। एसएसपी ने सभी बाइकों को आज ही पुलिस लाइन से रवाना किया है।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti