मथुरा। शहर कोतवाली के मयूर बिहार वाल्मीकि बस्ती से गत 20 जुलाई को महिला का पूर्व पति तीन बच्चों का अपहरण कर ले गया। महिला ने पूर्व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि निशा पत्नी श्रीराम जो वर्तमान तिवारी का बाड़ा में रहती है। उसका पूर्व पति राजेश पुत्र डोरीलाल निवासी एनसीईआरटी कैम्पस न्यू दिल्ली तीन बच्चे स्वेता 15 वर्ष, कोमल 10 वर्ष, बन्टी 8 वर्ष का अपहरण कर ले गया। बताया गया कि पति-पत्नी के अपासी विवाद के चलते यह घटना बताई जाती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम बच्चों का पता लगाने के लिए भेजी गई है।





