रमणरेती आश्रम में नीरा शास्त्री का स्वागत करते अनिल शर्मा व अन्य
मथुरा। पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुत्रवधू नीरा शास्त्री रविवार को गोवर्धन के गिर्राज धाम के काष्णि आश्रम रमण रेती पहॅुची, जहॉ मंदिर के महंत हरिओम बाबा व अनिल शर्मा द्वारा नीरा शास्त्री को चुन्दरी उढ़ाकर स्वागत किया गया। तुदपरान्त नीरा शास्त्री गिर्राज प्रभु के दर्शन के लिये दानघाटी मंदिर पहुॅची। गिर्राज प्रभु की आस्था ने मुझे आज अपने पास गोवर्धन बुला लिया। जिस धरा पर आने पर में अपने आपको सौभाग्य शाली मानती हूॅ। यह बात भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुत्रवधू नीरा शास्त्री ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। नीरा शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को अब ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश को स्वच्छ भारत निर्मल भारत के नाम से विश्व में विकसित होगा। इस मौके पर अनिल शर्मा दाउदयाल शर्मा , हरीओमबाबा, पूजा बर्मा आदि।





