पूर्व यमुना जल बटवारा न्याय संगत नहीं:- स्वामी स्वतन्त्रतानन्द सरस्वती जी

आज दिनांक 17 मार्च को प्रधान कार्यालय यमुना रक्षक दल गोविन्द मठ वृन्दावन में प्रमुख संरक्षक आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं  संरक्षक स्वामी  श्री स्वतन्त्रतानंन्द सरस्वती जी महाराज एवं यमुना रक्षक दल केे अनेेेक पदाधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। कल दिनांक 16 मार्च को दिल्ली जन्तर मंतर पर आर्ट आॅॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी, केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर  ( के आवास पर ) तथा सांसद हेमा मालिनी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को यमुना रक्षक दल का मांग पत्र सौंपा गया। जिसमे यमुना रक्षक दल ने भारत सरकार से मांग की है कि यमुना नदी को हथिनी कुण्ड से अविलम्ब मुक्त किया जाये तथा गंदे नालों एवं फैक्ट्रियों का दूषित जल यमुना में जाने से सवर्था  रोका जाये । दल के सम्मनानीय संरक्षक स्वामी स्वतन्त्रता नन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में यमुना जल बटवारा ठीक ढंग से नहीं किया था इसी कारण से यमुना नदी का अस्तित्व आज खतरें में है। पहले गाँव के लोग नदियों का ही प्रायः पानी पीते थे एवं अन्न आदि का उत्पादन भी नदियों के जल से ही होता था। अतः गाँव भी नदियों के किनारे ही होते थे। यमुना जल के समुचित बटवारे का जल उत्तर प्रदेश को नहीं दिया गया। उ.प्र. वासियों को यमुना जल से वंचित रखा गया यमुना जल के नाम पर गंदे नालों का एवं फैक्ट्रियों का दूषित जल ही दिया गया। जिससे प्राणी मात्र का जनजीवन प्रभावित हुआ। पूर्व का जल बटवारा न्याय संगत नहीं था। अतः केन्द्र सरकार से निवेदन है कि पूर्व के यमुना जल बटवारे को उ.प्र. के लिये दिशाहीन मानते हुये उसकी सही ढंग से मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श करके यमुना नदी जल का बटवारा न्याय संगत तरीके से ही होना चाहियें तभी उ.प्र. की जनता का सुखमय जीवन संभव हो सकता है। दिनंाक 20 मार्च को पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक पर यमुना रक्षक दल ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि सन् 1994 में यमुना जल बटवारा जो न्याय संगत नहीं था उसमें विशेष मंत्रणा कर  उ.प्र. वासियों को उचित जल प्रदान किया जायेगा और शीघ्र ही कालिन्दी का कमनीय स्वरूप देखने को मिलेगा।

इस अवसर  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाप्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, भाकियू उपाध्यक्ष गजेन्द्र दुबे, संगठन मंत्री गिरिवर सिंह, रामचन्द्र केसरी, शिवचरण सिंह, रविन्द्र कुमार, क्षत्रपाल पटेल, सर्वेश कुमार, प्रकाश पटेल, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti