पूर्व सांसद ने की हेमा के बयान की निंदा

मथुरा। हेमा मालिनी द्वारा वृंदावन की विधवाओं को लेकर दिये गये बयान की निंदा की जा रही हैं। राधाकुण्ड पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया मिश्र के आवास पर हुई बैठक में उनके वक्तव्य पर आक्रोश व्यक्त किया गया।  पूर्व सांसद कु0 मानवेंद्र सिंह ने कहा कि निराश्रित वृद्ध महिलाएं जीवन के अन्तिम समय में प्रभु चरणों में रहकर मोक्ष की कामना करती हैं। अगर भीख मांगते है तो बुरा ही क्या हैं। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि हेमा मालिनी को निर्धन व बेसहारा व्यक्तियों के बारे में जानकारी नहीं हैं। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, कृष्ण कन्हैया, मान सिंह, राजबहादुर सिंह, बृजेश, उमेश शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदीप कुमार, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, नवल सिंह इत्यादि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti