मथुरा। पूर्व सैनिक संघ की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। जिसमें इंडियन उक्स सर्विसेज लीग सदस्य खेमचन्द्र शर्मा नागेश ने आगामी लोकसभा चुनावों में सभी पूर्व सैनिकों, वीरागानाओं और उनके आश्रितों से स्वयं जागरूक मतदाता बनने व अन्य मतदाताओं को जागरूक कर राष्ट्र के विकास तथा सक्षम व सर्थ सरकार हेतु सौ प्रतिशत मतदान कराने में सहयोग करने की अपील की। श्री नागेश ने कहा कि 2006 से पूर्व असशक्ता पेशन प्राप्त कर रहें पूर्व सैनिक जिन्हें अभी तक पचास प्रतिशत 75 व 100 प्रतिशत प्राप्त नहीं हुई वे अपने डिशोवेलिटी, पीपीओ के साथ उनसे संगठन कार्यालय पर 3 अप्रेंल से 5 अप्रेंल तक प्रातः 11 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। उपाध्याक्ष देवीरचरन शर्मा ने संगठन की सदस्यता जल्दी ग्रहण करने तथा एक रैंक एक पैंशन के बारे में जानकारी प्रदान की। उपरोक्त बैठक को कप्टन निरंजन प्रसाद, हरस्वरूप गुर्जर, कैलाश चन्द्र शर्मा, वीपी सिंह, बजेन्द्र सिंह, रन्जीत सिंह, आरवी सिंह यादव, एलएस सैगर, महेन्द्र सिंह, हीरालाल, आदि ने भी सम्बोन्धित किया।





