पेनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा बाजार रहे बंद

मथुरा। शहर के साथ-साथ जनपद के देहात क्षेत्रों में भी आज सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख केन्द्र सरकार द्वारा सोने-चांदी की खरीद पर पेनकार्ड लागू किये जाने का विरोध किया। अधिकांश दुकानें बंद रहीं जिससे जहां खरीददारी प्रभावित हुयी वहीं सहालग के मौके पर लोग सोने-चांदी खरीदने के लिये परेशान नजर आये। आगरा रोड के अलावा शहर के भीतरी बाजारों में भी सर्राफा के दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया और केन्द्र सरकार को इस संबंध में जमकर कोसा। व्यापारियों ने बताया कि 2 लाख व उससे अधिक का सोना-चांदी की खरीद कर केंद्र सरकार ने पेन कार्ड अनिवार्य कर दिया है लेकिन जरूरी नहीं की सभी ग्राहकों के पास पेन कार्ड हो। ऐसे में उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा, यह नियम सर्राफा व्यवसायियों के व्यवसाय पर सीधे-सीधे कुठाराघात है। आज शहर में युवा सर्राा समिति के बैनरतले सर्राफा व्यापारियों ने केन्द्र सरकार की नीति का विरोध किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, टिन्नू वर्मा, कन्हैयालाल बजाज, चिराग अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अक्षयकृष्ण गर्ग, राधा किशन, चन्दन सोनी, रोहित महावन आदि मौजूद थे। वहीं शहर के देहाती क्षेत्र गोवर्धन, वृन्दावन में भी व्यापारी इसके विरोध में नजर आये। जबकि बल्देव व देहात क्षेत्रों में आज सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रहे। आज इसी के विरोध में बल्देव, राया, महावन, गोकुल में सर्राफा व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने केंद्र सरकार के इस आदेश का पुरजोर विरोध किया है। बल्देव में विरोध जताने वाले सर्राफा व्यवसायियों में मनीष बंसल, संजीव गोयल, रामप्रकाश वर्मा, गुड्डू, राधेश्याम वर्मा, अनिल सोनी आदि प्रमुख थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti