पेप्सी समझ बच्चे ने फिनायल पी

मथुरा। बलदेव स्थित एक विद्यालय में अबोध छात्र ने कोल्डड्रिक की बोतल में भरी फिनायल को ठंडा पेय समझ पी लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बलदेव नगर पंचायत चेयरमैन रामकृष्ण सोनी के छोटे भाई नवीन वर्मा का चार वर्षीय बेटा जय वर्मा कस्बे के ही सरस्वती शिशु मंदिर में प्रथम कक्षा का छात्र है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद पड़ौस में रहने वाले शिक्षक ने पेप्सी की बोतल में भरी फिनायल जय को अपने घर देने के लिए कह कर भेजा। रास्ते में बच्चे ने उसे पेप्सी समझकर थोड़ी सी पी ली। घर पहुंचते-पहुंचते बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर तुरंत चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे द्वारा विषाला पदार्थ पी लेने की बात कहते हुए उपचार शुरू कर दिया। तब जाकर बच्चे की तबियत में सुधार हुआ। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद आज चिकित्सक ने बच्चे को छुट्टी दे दी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti