
आतंकी घटना में पेरिस में शहीद पत्रकारों को कुसुम सरोवर पर केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते गोवर्धन पत्रकार संघ के सदस्य
गोवर्धन। कलम के सिपाहियों की शहादत पर रो पड़ी कलम, उमड़ा आंसुओं का सैलाब, हाथों में जलती केंडिल दिल में शहीदों का दर्द समेटे गोवर्धन पत्रकार संघ के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। आतंकी हमलों में शहीद पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर दुआ मांगी। बुधवार को पेरिस की साप्ताहिक पत्रिका चार्ली हेब्दो के कार्यालय पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें पत्रिका के प्रधान संपादक स्टीफेन कारबोनियर उर्फ कार्ब एवं कार्टूनिस्ट काबू सहित दस पत्रकार एवं दो लोग शहीद हो गये। गुरूवार को राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर पर आतंकी हमलों में शहीद पत्रकारों की याद में गोवर्धन पत्रकार संघ के सदस्यों ने केंडिल मार्च कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। दो मिनट का मौन धारण कर उपस्थित पत्रकारों ने शहीद पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से दुआ मांगी। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने अपनी अभिव्यक्ति में कहा कि सच्चाई के लिए जान की परवाह न करने वाले कलम के सिपाहियों पर आतंकी हमला प्रत्येक देश की अस्मिता पर कुठाराघात है। वहीं मुकेश कौशिक ने विचार व्यक्त करते हुये कहाकि आतंक के खिलाफ आग उगलती कलम से थर्राये आतंकियों की कायराना हरकत से पत्रकारों का जज्बा और बढ़ गया है। आतंक को समूल नष्ट करने के प्रयासों मे पत्रकारों को अपनी सहभागिता निभानी होगी। शोक व्यक्त करने वाले पत्रकारों में ब्रज बिहारी शर्मा, पं0 श्याम जोशी, सौरभ शर्मा, हरिओम चैधरी, मनीष शर्मा, हरेकृष्ण कुम्हेरिया, वीर नारायण शर्मा, मुकेश कौशिक, रसिक शर्मा आदि मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS