पे्रमलता महाविद्यालय में नहीं मिल रही छात्रवृत्ति

राया के प्रेमलता माया देवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय की छात्राएं एसडीएम से शिकायत करती हुयीं।

परेशान छात्राएं मिली एसडीएम से 

मथुरा। राया के प्रेमलता माया देवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय की छात्राओं ने आज एसडीएम हेम सिंह और प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आरोप लगाया कि छात्राओं द्वारा वर्ष 2013-14 में छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आॅनलाइन भरे गए थे और बेवसाइट से आॅनलाइन भरे गए छात्रवृत्ति फार्म की प्रिंटर आउट प्राप्त कर संस्था में जमा कर दिए गए थे, लेकिन संस्था द्वारा उन्हें वर्तमान स्थिति में पेनडिंग में डाल दिया गया है। संस्था द्वारा की गई इस लापरवाही से हम सभी छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हैं। संस्था द्वारा एससी कोटे मे होने के कारण भी हम से फीस की निरंतर मांग की जा रही है जिसको लेकर बीएड के प्रवेश पत्र आज तक हमें नहीं दिए गए है। सभी समस्त छात्रांए अनुसूचित जाति से संबंधित है। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी से मांग की कि हमें समय से प्रवेश पत्र दिलाने का कष्ट करें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti