मथुरा। छाता तहसील के कस्बे पैगांव के भामरा थोक में गंदगी के आलम हैं। नालिया चैक हो गयी है। पानी खंरजो पर भरा हुआ है। ग्रामीण श्याम सिंह चैधरी, देशराज सिंह, अमर सिंह, राजू बंगाली, गिरवर, विजेन्द्र, रामफूल आदि ने बताया कि कई महीनो से सफाई कर्मचारी नही आ रहे है। जिससे नालियो की सफाई नही हो रही खंरजो पर गंदा पनी भरा हुआ है। ग्रामीणो ने एसडीएम से रोजाना सफाई कराने के व्यवस्था कराये जाने का निवेदन किया।





