पैसे के लेने को लेकर की गई थी जिले सिंह की हत्या

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र से पाॅच माह से गायव युवक के शव को पलिस ने पकड़ गये हत्याभियुक्त की निशान देही से कूुंए से बरामद किया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 माह पूर्व 35 वर्षीय जिले सिंह पुत्र तुलाराम राखी में घर से अचानक गायव हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक के मोवाइल फोन की काल डिटेल के आधार पर तलाश शुरू कर दी। काल डिटेल में आखिरी काॅल गायज जिले सिंह द्वारा गाॅव के हि ब्रजकिशोर को की गयी थी। पुलिस का सन्देह शुरू से ही ब्रज किशोर पर था, लेकिन ब्रजकिशोर स्वयं को बेकसूर बता रहा था। लम्बी छानवीन के बाद भी पुलिस के शक की सुई ब्रज किशोर के तरफ ही दौड़ती रही। पुलिस ने ब्रज किशोर को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो ब्रज किशोर पहलें तो टाल मटोल करता रहा लेंकिन जब पुलिस ने कडाई से पुछताछ की तो ब्रजकिशोर टूट गया और उसनें जिले सिंह की हत्या कर शव को कूंए में डालनें की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने ब्रज किशोर की निशान देही से कूंए से जिले सिंह का शव बरामद कर लिया। मृतक के दादा कल्लू ने कुछ माह पूर्व जले सिंह ने ब्रज किशोर को 50 हजार रूपये बतौर उधार दिया था। जिसकी माॅग लगातार जले सिंह कर रहा था संभवत् पैसे को लेकर ही जले सिंह की हत्या की गयी हैं। इस मामलें में परिजनों ने ब्रज किशोर सहित उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti