पोलियों से पीडि़त रोगियों के हुये आॅपरेशन

मथुरा। विकलांगजनों की सेवा का कार्य अत्यन्त पुनीत एवं स्तुत्य है। जो संस्थाऐं तथा जो लोग विकलांगों की समर्पित भाव से सेवा कर रहे हैं वे भी वन्दनीय एवं नमनीय हैं।

यह विचार डाॅ. राजीव पाठक ने डाॅ. मधु गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से आयोजित पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर कल्याण धाम प्रांगण में व्यक्त किये। पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन पर पोलियो पीडि़तों के आॅपरेशन किये गये। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए बताया कि डाॅ. आर. एस. गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर मैं दूर-दराज केे अंचलो से आये पोलियों से पीडि़तों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया तथा पोलियो से पीडि़त रोगियों के आॅपरेशन जयपुर के प्रख्यात अस्थिरोग विषेशज्ञ डाॅ. वी.के. तिवारी एवं डा. आर.बी. शर्मा की चिकित्सीय टीम द्वारा आॅपरेशन सम्पन्न किये गये। आॅपरेशन के योग्य पोलियो रोगियों के पलंग, बिस्तर, दवा, भोजन आदि की व्यवस्था पूर्णतया निःशुल्क प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र यादव ने किया। इस शिविर के समापन समारोह के अवसर पर प्रमोद सक्सेना, गौरव अग्रवाल, बी.के. शुक्ला, प्रहलाद पांडे, वी.के. सारस्वत, रमाकान्त शर्मा, रामसनेही राम प्रकाश प्रजापति, देवेश पाठक आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti