प्रधान के भतीजे ने किया बालिका से दुष्कर्म

परिवार सहित आरोपी फरार

मथुरा। थाना व कस्बा फरह के परखम में बलात्कार के बाद हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि फिर कोसी के जाब गांव के प्रधान के भतीजे ने एक किशोरी के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुयी है। घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस द्वारा मारे गये छापे के चलते प्रधान और उसका परिवार गांव से लापता हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में लोगों में नाराजगी है।  

मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोसीकलां के गाँव जाव के प्रधान का भतीजे नेत्रपाल कल रात्रि लगभग आठ बजे शराब के नशे में धुत होकर गांव की ही एक 11 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश बना हुआ है। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुयी है। कल रात हुयी इस घटना से गांववासियों में बेहद आक्रोश है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और आरोपी के यहां छापामार कार्यवाही की लेकिन पुलिस के पंहुचने से पहले ही ग्राम प्रधान सहित सभी घर वाले फरार हो चुके थे। पीडि़त परिवार ने थाना कोसीकलां में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti