प्रधान पद चुनाव के पहले ही दिन फायरिंग

 

मतदान केन्द्र पर प्रत्याशी को मारी गोली

मथुरा। आज ग्राम प्रधान पद के चुनाव के पहले दिन ही दो स्थानों पर फायरिंग से पुलिस-प्रशासन और चुनाव से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। चौमुहा ब्लॉक के सैनवा गांव स्थित बूथ नंबर 8 के मतदान केन्द्र पर आज एक पक्ष के कार्यकर्ताओं को जबरन पोलिंग बूथ पर घुसने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के प्रत्याशी को किसी ने गोली मार दी। चर्चा में आरोप पुलिस पर लगया जा रहा है तो कुछ लोग दूसरे पक्ष द्वारा गोली चलाया जाना बता रहे हैं। गोली लगने से प्रधान पद का उम्मीदवार 35 वर्षीय राजेश पहलवान जख्मी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है जिसे मथुरा-दिल्ली बाईपास स्थित माहेश्वरी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान घायल राजेश पहलवान ने बताया कि वह चुनाव में मतदान के दौरान बूथ पर दूसरे लोगों के घुसने का विरोध कर रहे थे तभी किसी ने पीछे से गोली चला दी जो उनके पैर में लगी है। घटना सुबह साढे सात और आठ बजे के मध्य की है। घटना के बाद मतदान रूक गया। मतदान केन्द्र पर अफरा तफरी मच गयी। लोग भागने लगे। मतदान करने आये लोगों में दहशत फैल गयी। मतदान अधिकारी ने उस समय मतदान रूकवा दिया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अािकारी भी पंहुच गये हैं और मतदान शुरू कराने की कोशिश कर रहे थे।  ग्रामीणों में चर्चा थी कि गोली पुलिस के एक सिपाही ने चलायी थी। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी कर डाली।

एसएसआई और होमगार्ड घायल

 

मथुरा। चौमुहा ब्लॉक के गांव सैनवा में स्थित मतदान केन्द्र पर आज प्रधान प्रत्याशी राजेश पहलवान को गोली लगने की घटना के बाद जहां ग्रामीण पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस घटना में एक एसएसआई और होमगार्ड भी घायल हुआ है। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने के बाद दोनों घायल हुये हैं।  घायलों एस एस आई ऊदल सिंह जो गोवर्धन थाने में तैनात हैं और होमगार्ड श्याम सुन्दर को चोटें आयी हैं।

 

 

एस़डी़एम़ के आश्वासन के बाद डाली ग्रामीणों ने वोट

 

शेरगढ। ग्राम पंचायत चुनाव के चलते शनिवार को ग्राम पंचायत बसई के बार्ड 8 व 9 का बूथ ग्राम खडवाई में रखा गया था। जिसमें कुल वोट करीब 213 बतायी गयी। ग्राम पंचायत बसई के ग्रामीण डालने गांव खड़वाई पहुॅचे तो कुछ लोगों को भगा दिया गया और तुम लोगों की वोट डल चुकी हैं। इसी के चलते अन्य ग्रामीण भी आये तो वोट डलने पर नाराज होकर सैकडों ग्रामीण महिलायें एकत्र होकर थाने पहुॅचे जहॉ पर मांग करने लगे कि हमारी वोट पुन: डलवाई जायें। जिस पर प्रशासन के काफी समझाने पर एस़डी़एम़छाता में जॉच कर कार्यवाही के आश्वासन पर अन्य ग्रामीणों ने वोट डाले। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से बच्चूसिंह, श्यामलाल, मुख्खीसिंह इंजीनीयर, विजयसिंह, महेन्द्र, फतेहसिंह, मोहन, भीमसिंह, मोहनदास, देवेन्द्र, वन्शो, सुखवीर, श्रीमती भूदेई, राजवती,संजू, श्रीमति मंदर आदि उपस्थित रहे।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti