प्रमुख सचिव राजस्व ने किया अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

किसानों को चैक वितरित करते प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा

कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों केा दिशा निर्देष देते प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा

मथुरा। प्रमुख सचिव राजस्व उ0प्र0 शासन सुरेश चन्द्रा द्वारा आज शासन की ओर से जनपद की चारों तहसीलों में मौके पर अधिकारियो के साथ खेतों में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण एवं दी गयी सहायता राशि वितरण कार्य का सत्यापन किया। प्रमुख सचिव ने प्रातः तहसील महावन के राया के ग्राम सारस, मदैम तथा बन्सै ग्राम में खेतों में जाकर खराब हुई फसल का जायजा लिया तथा मौके पर किसानों को खेतों में ही बुलाकर हुए नुकसान की जानकारी ली तथा उनको दिये गये राहत चैकों के विषय में भी पूछताछ की।

प्रमुख सचिव ने महावन के राया ग्राम सारस पहुॅचे तथा किसान के घर लगी चदद्र में ओलों से हुए नुकसान को देखा तथा खेतों में उतरकर गेंहूॅ की बालों को हाथ लेकर उसका निरीक्षण किया। किसानों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि फसल तो पूरी तरह खराब हो चुकी है पशुओं के लिये चारा भी नहीं बचा है। किसानों ने उन्हें बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सहायता राशि के चैक गत दिवस ही प्रदान किये है। इसके बाद वे बन्सै पहुॅचे तथा किसानों को मौके पर बुलाकर उनसे जानकारी करने पर उन्हें बताया कि क्षेत्र के लेखपाल जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा क्षति का मौके पर आकर सत्यापन नहीं किया है जिसके कारण सहायता राशि में असन्तुल पैदा हो गया है तो प्रमुख सचिव ने मौके पर उप जिलाधिकारी महावन चन्द्रविजय सिंह, तहसीलदार देवेन्द्र तथा लेखपाल जयप्रकाश पाण्डेय को मौके पर बुलाकर खसरा खतौनियों को देखा गया जिससे कुछ कमिया अवश्य उजागर हुई जिसके सम्बन्ध में उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को मौके पर ही निर्देश दिये कि सहायता राशि के चैकों का वितरण रोक पुन इन ग्रामों में पड़ताल (सर्वे) कार्य सही ढंग से कराकर जमीन तथा क्षति के अनुसार सहायता राशि के चैक बनाकर किसानों को वितरित किये जायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस तरह की लापरवाही ऐसे समय में ठीक नहीं है। किसानों को उचित राहत राशि शीघ्र व समय से मिले यही शासन की मंशा है। निरीक्षण पश्चात उन्होंने कलेक्टेªट सभाकक्ष में अधिकारियों को सीडी के माध्यम से हुई क्षति का आंकलन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरे जनपद में तेज तर्रार अधिकारी एवं कर्मचारी लगाकर त्वरित गति से सर्वे कार्य कराकर सही धनराशि किसानों को वितरित की जायें। उन्होंने अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा जो 331 करोड़ रू0 की धनराशि की माॅग मुख्यमंत्री जी से की गयी है उसमें से अब तक 112 करोड़ की धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा शेष सहायता धनराशि भी शीघ्र ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने जिलाधिकारी राजेश कुमार से कहा कि सर्वे कार्य के लिये सही अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाकर क्षति का आंकलन किया जाये ताकि किसानों को उचित सहायता धनराशि प्रदान की जा सके। बैठक पश्चात वे वृन्दावन में बाॅकेबिहारी जी के दर्शनों के बाद सदर तहसील के विकास खण्ड मथुरा के ग्राम गोपालगढ़ के प्राइमरी पाठशाला पर आयोजित राहत वितरण शिविर में पहुॅचे तथा अपने हाथों से किसान गोपाल प्रसाद, महेन्द्र, रामजी लाल, बलराम, हरिशचन्द्र, हरीसिंह, भूपसिंह, रमेश, अनारसिंह, गंगाराम तथा श्रीमती कलावती पत्नी अमरसिंह को सहायता राशि के चैक वितरित किये। इस शिविर 70 किसानों को चैकों का वितरण किया गया। इसके पश्चात वे देवी आट्स, सकराया बाॅगर, तथा बाबूगढ़ में चैपाल लगा किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि इस प्राकृतिक विपत्ति की घड़ी में मुख्यमंत्री तथा शासन प्रशासन के सभी अधिकारी आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलकार खड़े हैं आप धैर्य न खोये तथा ऐसा कोई कदम भी न उठाये ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके। उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान को किसी भी प्रकार की समया आ रही हो तो वे जनपद स्थित कन्ट्रोलरूम में अपनी आपत्ति दर्ज करार सकते है जिलाधिकारी को बताकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। तहसील छाता के ग्राम उमराला, कोटवन तथा नरीपुर में भी उन्होने किसानों के साथ खेतों में जाकर क्षति का जायजा लिया तथा वितरित किये गये चैकों के सत्यापन के बारें में भी उन्होने जानकारी ली। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान को भी उन्होंने निर्देशित किया कि वे सर्वे तथा सहायता राशि वितरण कार्य पर अपनी सीधी निगरानी रखें तथा सर्वे का कार्य ठीक ढंग से करवाकर सही राशि का वितरण किसानों को करायें। इस अवसर पर विशेष सचिव उ0प्र0 शासन सर्वजीतराम, उप जिलाधिकारी महावन चन्द्रविजय सिंह, तहसीलदार महावन देवेन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, तहसीलदार सदर राजकुमार, उप जिलाधिकारी छाता सुरेन्द्र कुमार तथा तहसीलदार सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti