प्रवासी भारतीयों का एक दल पहुंचा वृंदावन

धर्मनगरी वृंदावन के इस्काॅन मंदिर का अवलोकन करते प्रवासी भारतीय का दल 

मंदिरों एवं धर्मिक स्थलों का किया अवलोकन

आगरा में कई दिनों से चल रहा है प्रवासी भारतीय सम्मेलन 

मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में आज आगरा से प्रवासी भारतीयों का एक दल पर्यटन व दर्शनार्थ हेतु पहुंचा। दल में मौजूद एनआरआईएस ने वृंदावन के प्रमुख स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों का अवलोकन किया। आगरा जनपद में प्रावासी भारतीय सम्मेलन विगत दिनों से चल रहा है, जिसके अंतिम दिन बुधवार को आगरा से प्रवासी भारतीयों का एक दल धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचा। इस दल ने आज वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन किए तथा इस्काॅन मंदिर सहित कई ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों का जायजा एवं अवलोकन किया। इसके बाद वह यमुना के घाटों पर गए जहां उन्होंने यमुना महारानी को नमन किया। मंदिरों का दर्शन व यहां की सुंदरता देखकर प्रवासी भारतीय प्रफुल्लित दिखे। दल ने प्रेम मंदिर के भी दर्शन किये । सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत खाना देने वाली संस्था अक्षय पात्र में जा कर खाना बनने की प्रक्रिया को जाना और इसकी जानकारी ली।  ब्रज घूमने आये इस दल के लोगों ने दर्शनों के साथ - साथ यहाँ से होने वाले व्यवसाय के बारे में अधिकारियों और स्थानीय लोगों से जानकारी ली


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti