मथुरा। पंचयत चुनावों हेतु पीठासीन अधिकारियेां और मतदान अधिकारियों के प्रशिाण कार्यक्रम में 30 पीठासीन अधिकाीर तथा 50 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि केडी डेन्टल काॅलेज में पंचायत मतदान हेतु तैनात किये गये पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी को मतदान सम्बन्धी प्रशिक्षण तीन शिफ्टों में दिया गया। प्रत्येक शिफ्ट में 750 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था। इस प्रकार तीनों शिफ्टों में कुल मिलाकर 2250 पीठासीन व मतदान अधिकारी को भाग लेना था। उन्होंने बताया कि 34 पीठासीन अधिकारी तथा 50 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दे दिये गये है। वर्मा ने बताया कि केडी डेन्टल काॅलेज में ही 01 अक्टूबर को दो शिफ्टों में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।





