मथुरा। प्रसव के दौरान अत्याधिक रक्तस्राव से एक प्रसूता की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मांट के गांव कलोदा निवासी सुनीता पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसने एक मृत लड़के को जन्म दिया उसके बाद अधिक ब्लडिंग की शिकायत पर उसे मांट से वृन्दावन स्थित सौ शैय्या हाॅस्पीटल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।





