प्रसाद पाने को लगी रहीं परिक्रमार्थियों की कतारें

मथुरा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ब्रजवासी दो दिन पहले से ही जुट गए। विभिन्न संस्थाओं ने जगह-जगह भंडारे व प्याऊ लगाकार पुण्य कमाया। सोंख रोड स्थित मंडी समिति के पास मंडी समिति मित्र मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की दूर-दूर तक लगी लाइनें देखी गई। मंडी समिति मित्र मंडल के संरक्षक अनिल अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमाने के उद्ेश्य से प्रतिवर्ष इसी प्रकार इस कार्यक्रम का आयोजन सभी के  सहयोग से किया जाता है। ब्रज में बाहर से आए हुए परिक्रमार्थियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हैं। इससे पूर्व भंडारे का शुभारंभ अमरानगला निवासी कुंवर सेन, बदन सिंह द्वारा संयुक्त रुप से गिर्राज महारज की छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चै. रंजीत सिंह अमरा नगला, चै. वीरेन्द्र सिंह कारब, ठा. ओमप्रकाश अगरयाला, चै. पवन सिंह, प्रमोद अग्रवाल, ठा. अर्जुन सिंह, बबलू गुजर एवं समिति के अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सामयिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है मीडिया

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti