प्राकृतिक सौंदर्य के बीच एनएसएस की छात्राओं ने सजाई गिरिराज तलहटी में रंगोली

गिरिराज तलहटी में बीएसएस कालेज मथुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में रंगोली सजाती छात्राएं

गोवर्धन। बीएसए कालेज मथुरा के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में छात्राओं ने प्राकृतिक हरियाली के बीच रंगोली सजाकर अनूठा संदेश दिया। इस मौके पर छात्राओं ने विशेष सफाई करते हुए जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में व्यायाम, प्रार्थना, राष्ट्रगान एवं सूक्तिवाचन हुआ। स्वयं सेवियों के बीच योग की पृष्ठ भूमि में जीवन के चार आवश्यक तत्वों में प्राणतत्व, आहार, विचार एवं विश्राम की व्याख्या की गई। तीन प्रकार के बल में शारीरिक, मानसिक एवं आत्मबल के बारे में बताया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने परिक्रमा मार्ग में सफाई करते हुए विशेष जागरूकता का अभियान चलाया। रंगोली प्रतियोगिता में गिरिराज जी की तलहटी के समक्ष राष्ट्रीय पक्षी मोर बनाने में प्रथम पुरस्कार छात्रा दिव्यांशी ग्रुप, कमल के फूल में द्वितीय पुरस्कार भारती गु्रप व रंगोली में तृतीय पुरस्कार प्रियंका चैधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ0 डीआर द्विवेदी एवं डॉ0 एसके राय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर सोंनू शर्मा, राधाचरण शर्मा आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login